सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- सीतामढ़ी,। जिले में अपहरण से जुड़े लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर एसपी अमित रंजन की अध्यक्षता में पुलिस केन्द्र स्थित आनंद भवन में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की क्रमवार एवं गहन समीक्षा की गई व प्रत्येक कांड में अनुसंधान की प्रगति और साक्ष्य संकलन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अनुसंधानकर्ता निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए आपसी समन्वय के साथ अनुसंधान कार्य को प्राथमिकता दें। साथ ही सभी लंबित अपहरण कांडों में वैधानिक समय-सीमा 60 से 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र समर्पित करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में अनुसंधान के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने, पीड़ित प...