दरभंगा, जनवरी 31 -- बहेड़ी। अंचल कार्यालय में शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पटना के उप सचिव डॉ. सुनील कुमार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिस राजस्व कर्मचारी के क्षेत्र में दाखिल खारिज, परिमार्जन, ई मापी आदि कार्य पेंडिंग पड़ा हुआ था, उन सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी कार्यों को ससमय पूरा करने की हिदायत दी गयी। उपसचिव डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि जमीन से संबंधित परिमार्जन, दाखिल खारिज, ई मापी आदि कार्य पेंडिंग ना रहे, इसके लिए निरंतर समीक्षा बैठक की जाती है। जनता का काम शीघ्र हो, उसे सुनिश्चित करना, इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...