मऊ, जनवरी 31 -- घोसी। तहसील अंतर्गत पिढ़वल क्षेत्र के लाखीपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय के बूथ पर बीएलओ द्वारा फार्म 6 भरने में लापरवाही बरतने पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बीएलओ प्रशांत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को लाखीपुर स्थित बूथ संख्या 189 कम्पोजिट विद्यालय का दोपहर 1 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त बूथ पर तैनात बीएलओ रोजगार सेवक प्रशांत सिंह अनुपस्थित मिले व मतदाता पुनरीक्षण शुरु होने से लेकर अब तक एक भी फार्म 6 स्वीकार करना नहीं पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...