नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने गुरुवार को राजेंद्र नगर, कन्हैया नगर एवं अशोक नगर स्थित जल बोर्ड कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में अपने काम करवाने आए लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने प्रशासनिक अनियमितताओं, शिकायत निवारण में देरी और पर्यवेक्षण में कमी की शिकायतों के आधार पर दिल्ली जल बोर्ड के तीनों जोनल रेवेन्यू अधिकारियों एवं कन्हैया नगर के असिस्टेंट सब ऑफिसर को निलंबित कर दिया। जल बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, मौके पर निरीक्षण के दौरान इन क्षेत्रों के निवासियों ने सेवाओं की कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण को लेकर चिंताएं व्यक्त की। इसके बाद मंत्री ने स्वयं कार्यालयों की कार्यप्रणाली और जमीनी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थिति र...