हमीरपुर, दिसम्बर 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला उद्योग केंद्र के कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के नाम पर वसूली शिकायतें जांच में सही पाये जाने व कर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिलाधिकारी ने उपायुक्त पद से रवि वर्मा को हटाकर राठ के एसडीएम न्यायिक को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला उद्योग केन्द्र एवं उद्यम प्रोत्साहन कार्यालय में स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन करने वालों से बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों द्वारा लगातार धन उगाही की शिकायतें पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व व सीडीओ की जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई थी। जिसमें जांच के दौरान मामला सही पाया गया। इसके अलावा 23 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान चार कर्मियों का ठुमके लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया...