अमरोहा, फरवरी 18 -- मंगलवार को गंगेश्वरी ब्लाक के चंदनपुर बीआरसी केंद्र पर आयोजित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर आगामी प्रांतीय आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो पदाधिकारी संगठन के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं या निष्क्रिय हैं, उन्हें पदमुक्त किया जाएगा। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि आगामी समय में टैट प्रकरण को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन तेज होने वाला है। प्रांतीय निर्देशों के अनुसार शिक्षकों को सबसे पहले ट्विटर अभियान के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। इसके बाद काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन की योजना है। ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.