सीतामढ़ी, दिसम्बर 17 -- शिवहर। कार्य में कोताही बरतने को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने शो-कॉज किया है। साथ ही 24 घंटे के अंदर शो-कॉज का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मालुम हो कि बीते 10 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाने में लम्वित वारंट एवं कुर्की जब्ती से संबंधित मामलों का निष्पादन 15 दिसंबर तक करके इससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करने का निर्देश दिया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी थानाध्यक्षों द्वारा इससे संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं होने को लेकर एसपी ने मंगलवार को नाराजगी प्रकट करते हुए सभी थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण की मांग की है। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को शो-कॉज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.