गाजीपुर, दिसम्बर 22 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय में एसडीएम विनोद जोशी की अध्यक्षता में एसआईआर और एएसडी (अनुपस्थित, मृतक, डबल और शिफ्टेड) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान एसडीएम ने मौके पर ही ऑनलाइन एएसडी सूची का सत्यापन कराया और निर्वाचन कार्य में लगे सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र 26 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जो मतदाता खोजे नहीं जा रहे हैं, उन्हें चुनाव आयोग अनकलेक्टेबल श्रेणी में रखा गया है। ऐसे मतदाताओं को ढूंढने के लिए बीएलओ और बीएलए को युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया गया। एसडीएम विनोद जोशी ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरानी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.