बिजनौर, दिसम्बर 2 -- विभागीय कार्य में उदासीनता बरतने पर दर्जन भर से अधिक आशाओं को नोटिस जारी किया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी सर्वेश द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि माह अप्रैल से सितम्बर 2025 तक की समीक्षा के दौरान आशाओं द्वारा विभागीय कार्य में लापरवाही सामने आई है। उक्त अवधि में कोई भी संस्थागत प्रसव नहीं कराया गया तथा राजकीय कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है। चिन्हित आशाओं को कार्य में सुधार लाना सुनिश्चित करने संबंधी चेतावनी दी गई है। नोटिस के जरिए संस्थागत प्रसव न कराने तथा विभागीय कार्यों में रूचि न लेने की स्थिति में सेवा समाप्त किए जाने का हवाला दिया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा इस संबंध में विभागीय आला अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.