कोटद्वार, जून 20 -- कुछ सफाई कर्मियों को नगर निगम द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने पर सफाई कर्मियों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम ने नोटिस वापस नहीं लिया तो वे कार्यबहिष्कार पर मजबूर होंगे। इस संबंध में सफाई कर्मियों की देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मालवीय उद्यान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोगों ने सफाई कर्मियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था, इस पर नगर निगम की ओर से आरोपों की जांच किए बिना ही 15 सफाई कर्मियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। कहा कि सफाई कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने नोटिस को वापस नहीं लिया तो तीन दिन बाद सफाई कर्मी कार्य बहिष्कार पर मजबूर होंगे। बैठक में महासंघ अध्यक्ष महेंद्र घाघट, मनोज सिंह, विनोद खत्री, राजप...