भागलपुर, फरवरी 10 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में कर्मियों की विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी मुरलीधर मोदी ने की। बैठक में सबसे पहले सभी पंचायत रोजगार सेवक के साथ चल रही योजनाओं-खासकर ई-केवाईसी की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कई पीआरएस को कार्य प्रगति धीमी होने पर फटकार लगाई गई। सभी को निर्देश दिया गया कि ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने सभी पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में युक्त धारा के तहत की जाने वाली मनरेगा योजनाओं की सूची एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...