मिर्जापुर, मार्च 5 -- मिर्जापुर,संवाददाता। कार्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में जिला पंचायतराज अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को सिटी ब्लाक के बरजी मुकुंदपुर के सफाई कर्मचारी कन्हैयालाल सोनकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने यह कार्रवाई अपर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेमदास के जांच के आधार पर की है। बरजी मुकुंदपुर ग्रामसभा के ग्रामीणों की ओर से की जा रही लगातार शिकायत पर डीपीआरओ ने जांच कराई थी। साथ ही सफाई कर्मचारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। डीपीआरओ की नोटिस का जवाब भी सफाई कर्मचारी संतोष जनक रूप नहीं दे पाया था। जिसके बाद उन्होंने अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए निलंबित करने का फैसला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.