बोकारो, फरवरी 22 -- चास प्रतिनिधि। राज्य की सरकार निगम चुनाव करने की मूड में नहीं थी। दवाब पर निगम चुनाव बेलेट पेपर हो रहा है। जबकि इवीएम सरल थी। बावजूद झारखंड राज्य की भ्रष्ट सरकार के मंशुबों पर बेलेट पेपर से करारी हार मिलेगी। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बोकारो में शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी भी प्रक्रिया में हो, सही और कार्य करने वालें लोगों की जीत होती है। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार निगम चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थी। दवाब के बाद चुनाव को तैयार हुई। इसमें भी गैरदलीय सहित बेलेट पेपर पर चुनाव पर तैयार हुई। इसमें देश के प्रतिपक्ष नेता पर उन्होंने सवाल उठाया। कहा कि जहां उन्हें इवीएम से करारा हार मिलता है, वहां इवीएम पर सवाल उठने लगता है। दलीय...