गढ़वा, जनवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने एक-एक कर शिक्षा विभाग के विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने बैठक में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी बीईईओ से बारी-बारी शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी ली गई। कुछ योजनाओं में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले पदाधिकारी व बीईईओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। कार्य असंतोषजनक होने पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई। बैठक में संबंधित बीईईओ को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर उपस्थित जिला शि...