शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- कार्यों में लापरवाही व गड़बड़ी करने पर दो जेई पर कार्यवाई की गयी है। एक जेई काे नोटिस तो दूसरे का पूर्वांचल में ट्रांसफर किया गया है। नगर के निगोही रोड़ विद्युत उपकेंद्र के जेई सत्यपाल यादव की शिकायत पुवायां विधायक ने की थी। दी गयी शिकायत में कहा गया कि कार्य के दौरान जेई ने अवैध तरीके से कार्य किए, जिसकी जांच कराई गयी थी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर जेई को एसई ने लघु दंड देकर मामला समाप्त कर दिया। वहीं एसई की कार्यवाई से चैयरमैन ने नाराजगी जताते हुए अपने स्तर से पूर्वाचल जोन में ट्रांसफर कर दिया। इसी तरह जिले में बिजली व्यवस्था देखने निकले अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह को जैतीपुर क्षेत्र के जल्लाबाद गांव में निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एसई को तमाम खामियां मिली, पोल पर चिड़ियों का घोसले बने थे तथा बिजली उपकें...