गढ़वा, फरवरी 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित असैनिक निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसी ने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत आने पर मामले में जांच कर नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, सभी कनीय अभियंता, शिक्षा विभाग से जुड़े सभी संवेदक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। मौके पर शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद...