प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने रविवार को टूंडला-फर्रुखाबाद और मैनपुरी-इटावा खंड का निरीक्षण यान से निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी और इटावा स्टेशनों के निर्माण कार्यों को देखा। कार्य को ससमय और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने मैनपुरी रनिंग रूम, फर्रुखाबाद और इटावा रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया। मैनपुरी स्टेशन की कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी ली। मंडल रेल प्रबंधक ने मैनपुरी स्टेशन के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा को 5000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। निरीक्षण में उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित सुदर्शन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अंकित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.