पलामू, नवम्बर 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस मनाते हुए शनिवार को पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान और कार्यालय कर्मियों ने संयुक्त रूप सफाई अभियान चलाया। सुबह में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और कर्मियों ने कार्यालय के अंदर और बाहर में सफाई कर कचरे का निपटारा किया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड स्वच्छ और सुंदर बने इसी उदेश्य से सफाई अभियान चलाया गया है। झारखंड 25 सालों का हो गया है। 25 सालों में झारखंड ने कई क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। नीता चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस संकल्प लेने का दिन है। झारखंड को और अधिक स्वच्छ तथा सुंदर बनाने का प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस राज्य में विकास की असीम संभावनाएं है। राज्य सरकार और लोगों को मिलकर राज्य को समृद्धशाली बनाने की जरूरत है ताकि आने वाली...