सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित शिक्षा भवन परिसर में स्वच्छता नियमों की खुली अवहेलना मामले को डीईओ ने सख्ती से लिया है। पूर्व चेतावनी के बावजूद गुटखा थूकने के मामले में डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने स्थापना शाखा के लिपिक पंकज कुमार शाही से स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ ने कहा है कि छह फरवरी की सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि अपराह्न 1:59 से 2:05 बजे के बीच प्रथम तल की खिड़की के पास संबंधित कर्मी द्वारा पान, गुटखा थूका गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद है। बताया गया है कि 18 जनवरी को ही कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट निर्देश जारी किया गया था कि परिसर में यत्र-तत्र थूकने पर 2000 रुपये का जुर्माना और अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सूचना दीवारों पर भी प्रदर्शित है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी को गंभ...