देहरादून, सितम्बर 18 -- हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय, फिटनेस सेंटर और वाहन डीलरशिप का एआरटीओ निखिल शर्मा ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था को अनुशासित और पारदर्शी बनाने के लिए कई सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ ने सभी अनुभाग प्रभारियों को आदेश दिया कि कार्यालय परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न होने पाए। गेट पर तैनात कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए गए कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करें और इस व्यवस्था की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। फिटनेस सेंटर में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए उन्होंने दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में अपात्र अथवा तकनीकी रूप से अनुपयुक्त वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वाले अधिकारियों और कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.