दरभंगा, दिसम्बर 13 -- बेनीपुर। प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय बेनीपुर भवन एवं आवासीय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने किया। विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किए जाने से ही सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ लोगों को मिल सकता है। प्रखंड स्तरीय सभी कार्य अब एक भवन में होंगे। समाजसेवी अंजनी कुमार झा बब्लू, प्रमुख चौधरी मुकुंद रॉय, राम नारायण ठाकुर, राम कुमार झा, रजनीश झा, कीर्ति मोहन झा, मुनीन्द्र यादव, सोनू ठाकुर, प्रेम कुमार झा, नूनू महतो, बीडीओ प्रवीण कुमार, जेई ओम प्रकाश आदि इस मौके पर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...