पूर्णिया, फरवरी 14 -- रूपौली, एक संवाददाता।बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रखंड इकाई रूपौली की प्रखंड अध्यक्ष अनिता कुमारी के नेतृत्व में सेविकाएं बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सत्याग्रह पर बैठी। वही एक आवेदन भी कार्यालय को सौंपा। प्रखंड अध्यक्ष अनीता कुमारी ने बताया कि केंद्रों पर विभाग से मिलने वाला गैस चूल्हा अभी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुहैया नहीं कराया गया है। भिखना पंचायत में 16, लक्ष्मीपुर गिरधर में चार, डोभा मिलिक में दो, धूसर टीकापट्टी में एक और सिंहपुर दियारा पंचायत में एक आंगनबाड़ी केंद्रों पर चूल्हा मुहैया नहीं कराया गया है। वही दर्जन से ज्यादा आंगनबाड़ी सेविका का मार्च 2025 का बिना सूचना मानदेय कटौती कर दिया गया। इस सभी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यालय के समक्ष केंद...