सोनभद्र, जनवरी 1 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर थाना अंतर्गत खड़िया कालोनी स्थित बॉली बाल ग्राउंड के सामने बीएमएस कार्यालय के बाहर खड़ी अपाचे बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया। बुधवार शाम को खड़िया कालोनी के आवास संख्या एमक्यू -553 निवासी निखिल सिंह नें पुलिस को शिकायत पत्र में बताया की पिता संत कुमार सिंह अपने मित्र विनोद सिंह के रिटायरमेंट पार्टी मे गये थे जहां बीएमएस कार्यालय के बाहर अपाचे बाइक खड़ी कर अंदर गये। खाने के बाद ज़ब बाहर आये तो बाइक नदारद थी। आस पास खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नही लगा।घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस नें जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस कालोनी परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...