नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के झट्टा गांव में करीब 17 दिन पहले घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग के मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परेशान हैं। उन्होंने सोमवार को पुलिस कमिश्नर के कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। पीड़ित आकाश के मुताबिक पांच फरवरी को ग्राम झट्टा में सचिन रावत और उसके परिजनों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार से घर में घुसकर मारपीट और जान लेवा हमला किया गया। इस घटना के बाद से आरोपी अजय, सागर और करन को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित का पूरा परिवार घटना से सहमा हुआ है। आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर अवैध बाजार, अवैध पार्किंग से वसूली का भी आरोप लगाया ...