बक्सर, दिसम्बर 12 -- बोलीं डीएम जनता से जुड़े आवेदनों के मूल्यांकन को विशेष प्राथमिकता प्रशासनिक कार्यों में तीव्रता व पारदर्शिता लाने की हिदायत दी फोटो संख्या 33 कैप्शन - शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की नवनियुक्त डीएम साहिला ने कार्यभार संभालते ही शुक्रवार को एक्शन मोड में दिखी। उन्होंने पहले दिन ही लेटलटीफी से बाज आने वाले अधिकारियों पर सख्त रूप अख्तियार किया। इस क्रम में नावानगर बीडीओ व सीओ को बैठक में देर से जुड़ने के कारण स्पष्टीकरण किया। दरअसल, कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में नई डीएम ने प्रखंड, अनुमंडल और जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें प्रशासनिक कार्यों में तीव्रता व पारदर्शिता लाने की हिदायत दी। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक 15 दिनो...