छपरा, जनवरी 3 -- डीएम ने सभी शाखाओं व कार्यालयों के प्रधान लिपिकों और नाज़िरों के साथ की बैठक लिपिकों के बीच समानुपातिक कार्यभार के बंटवारे पर भी विशेष जोर छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यसंस्कृति, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें जिले की सभी शाखाओं व कार्यालयों के प्रधान लिपिकों और नाज़िरों के साथ कार्य पद्धति को सुव्यवस्थित करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में आगत व निर्गत पंजी का विधिवत और अद्यतन संधारण अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए कि कौन-सा पत्र किस संचिका में निष्पादित किया गया है, ताकि किसी भी सम...