लखीसराय, जनवरी 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के रजिस्ट्री कचहरी के पीछे स्थित कार्यानंद नगर तालाब का नगर परिषद के द्वारा सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। यह तालाब वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए छठ पूजा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का प्रमुख स्थल रहा है। छठ पर्व के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए पोखर को और अधिक व्यवस्थित व सुंदर बनाने का कार्य शुरू किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते छठ पूजा के अवसर पर डीएम मिथिलेश मिश्र स्वयं कार्यानंद नगर पोखर पहुंचे थे और छठव्रतियों के साथ अर्घ्य भी अर्पित किया था। उस दौरान भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डीएम ने पोखर के समुचित विकास और सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया था। इसके बाद नगर परिषद द्वारा इस दिशा में ठोस पहल की गई। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.