सोनभद्र, मई 17 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने दिव्यांग कर्मचारियों के सशक्तिकरण हेतु एक संवाद सत्र का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता राकेश अरोड़ा, प्रमुख मानव संसाधन (विंध्याचल) ने की। संवाद सत्र का उद्देश्य कार्यस्थल से जुड़ी चिंताओं को समझना तथा निर्णय-निर्माण में दिव्यांग कर्मचारियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।इस अवसर पर सुश्री मृणालिनी (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन), प्रणव वर्मा (उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन) एवं विकास सिंह (उप महाप्रबंधक, नगर अनुरक्षण) मुख्य रूप से उपस्थित रहे और कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना व उनके साथ सार्थक संवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...