वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीना ने शुक्रवार को दालमंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया। सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहे काम को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर निर्देशित किया। कहा कि कार्यस्थल के चारों ओर प्रवेश निषेध एवं 'सावधान- निर्माण कार्य प्रगति पर है' जैसे सूचना पट्ट लगाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन हो। मजबूत बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेतक, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था एवं विद्युत सुरक्षा, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित अस्थायी मार्ग की उपलब्धता कराई जाए। इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के समक्ष भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था, आपातकालीन वाहनों के निर्बाध आवागमन की स्थिति, संवेदनशील बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं ...