औरैया, जनवरी 29 -- अजीतमल, संवाददाता। बार एसोसिएशन अजीतमल की वर्तमान कार्यकारिणी की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने-अपने पदों से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी है। इस घटनाक्रम से बार एसोसिएशन में हड़कंप मच गया है और आगे की कार्यवाही को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष, बार एसोसिएशन अजीतमल को संबोधित त्यागपत्र में आरोप लगाया है कि कार्यकारिणी द्वारा लिए जा रहे कई निर्णय बार की गरिमा और स्थापित विधिक परंपराओं के विपरीत हैं। उनका कहना है कि ऐसे फैसलों से अधिवक्ता समाज की छवि प्रभावित हो रही है। त्यागपत्र में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विरुद्ध किए गए विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन प्रेषण जैसे निर्णयों पर भी आपत्ति जताई गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि ये निर्णय बिना किसी ठोस आधार और बिना अधिवक्ताओं से व...