लखीसराय, जून 30 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर के कोठारी चौक पर स्थित भवानी हाउस में रविवार को जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यशाला सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने किया। जबकि प्रशिक्षण सत्र का संचालन कांग्रेस के जिला प्रभारी विकास बुदानिया ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए जरूरी रणनीतियों और सुझावों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास, गांधी परिवार की उपलब्धियों और जनहित में किए गए कार्यों की जानकारियां दी गई। विशेष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को विस्तारपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.