मैनपुरी, मार्च 18 -- क्षमता संवर्धन उन्मुखीकरण के लिए हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यशाला का आयोजन बीआरसी पर मंगलवार को हुआ। एसडीएम गोपाल शर्मा, बीडीओ नवनीत कुमार गौतम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। एसडीएम ने कि आज उनके सामने परिषदीय विद्यालय के बच्चो ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किए है इससे ये तय है कि शिक्षकों ने बच्चों पर बेहतर कार्य किया है। जिला स्तर से राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य सुखेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य के विषय में बताया। कहा कि किशनी ने जिले के अन्य ब्लॉकों से अच्छा कार्य किया है। ब्लॉक से 46 बच्चे निपुण के लिए चयनित किए गए। सभी ने आश्वस्त किया की अग्रणी सत्र में बहुत ही उत्साहजनक और अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। एआरपी टीम शरद यादव, विनय कुमार, पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.