बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बेगूसराय। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें डीएवी बिहार जोन सी, डी और आई के 22 स्कूल के 25 मास्टर ट्रेनर और 154 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। इसका उद्घाटन प्राचार्य व क्षेत्रीय अधिकारी कमल किशोर सिन्हा ने किया। इस अवसर पर डीएवी हवेली खरगपुर के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्रा एवं डीएवी खगड़िया की प्राचार्या उमा मिश्रा भी मौजूद थी। कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि आज के समय में शिक्षक की भूमिका केवल ज्ञान देने तक सिमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच नैतिक मूल्यों और जीवन कौशल का विकास करना भी आवश्यक है। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के विज्ञान पठन पाठन में नई सोच को व्यावहारिक और तकनिकी रूप से सुगम एवं सरल बनाने पर ...