बागपत, जनवरी 28 -- बड़ौत। नगर पालिका में कार्यशाला आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर ने किया। कार्यक्रम में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए डोर टू डोर को प्रभावी बनाने, नगर को कचरा मुक्त बनाने व सामुदायिक नेतृत्व में विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी। कंपोस्टिंग ड्रम, कम्युनिटी कंपोस्टर में तैयार खाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके उपरांत नगर को साफ सुथरा बनाने में अमूल्य योगदान देने वाली मोहल्ला समितियों के साथ-साथ सफाई निरीक्षकों व सफाई नायकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप मायूस, अर्बन विशेषज्ञ लोकेश कुमार, स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र तेवतिया, डीपीएम फहीम अख्तर, लिपिक यशस्विनी, कार्यालय सहायक बृजमोहन, सदस्य मुकुल सैनी, मोहम्मद अर्...