चम्पावत, दिसम्बर 11 -- डायट लोहाघाट में तीन दिनी योग प्रशिक्षण और व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला जारी है। कार्यशाला में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के 36 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. एलएस यादव ने कार्यशाला के मकसद की जानकारी दी। योग प्रशिक्षक ललित मोहन पुनेठा और योग अनुदेशिका सोनिया आर्य ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता ने नियमित योग प्राणायाम और संतुलित भोजन की अनिवार्यता पर बल दिया। कार्यशाला के दूसरे सत्र में डीईओ बेसिक मान सिंह ने योग शिक्षा को वक्त की जरुरत बताया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुंसाई ने आयुर्वेद, प्रकृति परीक्षण, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी। यहां प्रभारी प्राचार्य डीएस खेतवाल, डॉ. जेबा मलिक, डॉ. सुधाकर गंगवार, कृष्...