आरा, जनवरी 19 -- आरा, निज प्रतिनिधि। एमएम महिला कॉलेज में आईक्यूएसी के तत्वावधान में नैक की नई सुधार प्रणाली पर आधारित व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने की। संचालन आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. विजयश्री ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य नैक की बदली हुई मान्यता प्रणाली के प्रति शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को जागरूक करना था। प्राचार्य प्रो. पालित द्वारा मुख्य अतिथि प्रो. कैलाश सी. पटनायक, मुख्य सलाहकार (एचई आई) एवं सचिव, लोक सेवा संघ, नई दिल्ली एसएम नयाब को शॉल, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. पालित ने कहा कि वर्तमान समय में नैक का मूल्यांकन व्यवस्था पूरी तरह बदल चुका है। ऐसे में यह अत्यंत आवश्यक है कि महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षक...