बागपत, फरवरी 21 -- बिनौली। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल बिनौली में शनिवार को सीबीएसई द्वारा शिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। जिसमें प्रशिक्षकों ने शिक्षक, शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढाना और विद्यालय में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण बनाने के दृष्टिकोण पर विस्तार से समझाया। कार्यशाला का शुभारंभ चेयरमैन यतेश चौधरी, डायरेक्टर डॉ. शिवानी चौधरी ने संयुक्तरुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रवजलित कर किया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अंकुर फरस्वाल, ऋषि सेठ ने शिक्षकों को विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव, परीक्षा दबाव, भावनात्मक संतुलन, व्यवाहारिक चुनोतियों एवं काउंसलिंग की आवश्यकताओं से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रधानाचार्य मीनू सिरोही ने कहा विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य उनके शैक्षणिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.