भभुआ, जनवरी 13 -- आयोग के सदस्य ने योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त बनने की अपील की उद्योग, स्वास्थ्य, डाक सहित अन्य विभाग की योजनाओं के बारे में बताया (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर मेरा युवा भारत द्वारा भभुआ के चकबंदी रोड में कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया व संचालन एसएफडी अभय द्विवेदी ने किया। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कार्यक्रम चला रही है, ताकि उन्हें एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की योजना की जानकारी मिल सके। मुख्य अतिथि कृष्णा जायसवाल ने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और सशक्त बनने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के रंजीत कुमार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपय...