आरा, दिसम्बर 13 -- - जीविका की ओर से बंधन वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन आरा, हमारे संवाददाता। नई चेतना, पहल बदलाव अभियान कार्यशाला में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीविका की ओर से बंधन वाटिका बामपाली में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के डीपीएम वरुण कुमार व महिला थानाध्यक्ष शक्षिता समेत अन्य अधिकारियों की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान बताया गया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानव अधिकार का उल्लंघन है। इसका असर महिलाओं के स्वास्थ्य, काम, गरिमा और पहचान पर पड़ता है। साथ ही आर्थिक हिंसा, सामुदायिक हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि पर रोकथाम के लिए जीविका दीदी को विशेष रूप से आह्वान किया गया। महिला थानाध्यक्ष शक्षिता ने बताया कि किसी भी प्रकार की महिला उत्पीड़न हिंसा होता है। इसके लि...