मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के नौ प्रमंडलों के बच्चे बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। ये बच्चे प्रकृति से संस्कृति का संबंध जोड़ना सीख रहे हैं। जिले में स्थित प्रमंडलस्तरीय किलकारी में दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार से शुरू हुई। इसमें प्रकृति से संस्कृति को जोड़ने को लेकर बच्चों को अलग-अलग गतिविधियां कराई जा रही हैं। सभी प्रमंडल के किलकारी के बच्चे इसमें शामिल हुए। 60 से अधिक बच्चे इस कार्यशाला में पहुंचे हैं। इस कार्यशाला में जिले के अलावा भागलपुर के जिला कला संस्कृति अधिकारी अंकित कुमार बच्चों को अलग-अलग तरह की गतिविधि करा रहे हैं। अंकित इससे पहले मुजफ्फरपुर में स्थापित किलकारी में पर्यावरणविद् के तौर पर प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं। प्राकृतिक चीजों का अनोखा प्रयोग: ना किताब, शिक्षक ना कोई कक्षा। उड़ते परिंदों की तर...