भदोही, जनवरी 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कृषि भवन घरांव में बुधवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी ईरम समेत अन्य अधिकारियों द्वारा शासन स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, गेहूं फसल में किसानों को नैनो यूरिया उपयोगिता के विषय में बताया गया। इस दौरान इफको प्रयागराज के क्षेत्र प्रबंधक अक्षय पांडेय ने बताया कि नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी एवं नैनो जिंक का उपयोग कर किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। सागरिका, लिक्विड कंसोर्टिया एवं जल विलय उर्वरक के प्रयोग विधि एवं लाभ की जानकारी दी गई। बताया कि नैनो डीएपी की 500 बोतल जो कि 600 रुपयें में है इससे 100 किलोग्राम बीज को शोधित कर सकते हैं। नैनो डीएपी से बीज शोधित कर बुवाई करने से बीजों का जमाव अच्छा ह...