हाथरस, अगस्त 19 -- हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में ई-साक्ष्य एप के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के दौरान ई-साक्ष्य एप में नए साक्ष्यों को कैसे अपलोड करें, साक्ष्य सुरक्षित होने के उपरांत ई-सर्टिफिकेट कैसे जैनरेट करें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी को ई-साक्ष्य एप में उपलब्ध सभी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। ई साक्ष्य की उपयोगिताओं को समझाया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से विवेचना के स्तर को और बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायन, प्रत्येक थाने से आये हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक व विवेचक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...