रांची, जनवरी 25 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में रविवार को एक्स्ट्राकॉरपोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (एक्मो) पर सीएमई सह हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। झारखंड और इस क्षेत्र में यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम रहा, जिसमें क्रिटिकल केयर से जुड़े आधुनिक जीवन-रक्षक उपचार पद्धति पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 70 से अधिक प्रतिभागियों और 30 से ज्यादा संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एक्मो तकनीक के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि एक्मो एक उन्नत क्रिटिकल केयर तकनीक है, जिसका उपयोग उन गंभीर मरीजों पर किया जाता है, जिनमें अत्याधुनिक वेंटिलेशन के बावजूद फेफड़े शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में असफल रहते हैं। इस प्रक्रिया में मरीज के रक...