ललितपुर, जनवरी 9 -- श्री दीप चन्द्र चौधरी महाविद्यालय में शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें विशेषज्ञों ने छात्रों को आपदाओं से निपटने के तरीके बताए। कार्यशाला में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरती सिंह ने अपनी सम्पूर्ण टीम के साथ अहम जानकारियां दीं। भूगोल विभाग के अध्यक्ष डा. रामेंद्र ने आपदा प्रबंधन के महत्व और इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ जितेंद्र सिंह तोमर ने भी अपने विचार रखे और कहा कि आपदा प्रबंधन एक महत्वपूर्ण विषय है और हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। डा. नीरज सिंह ने भी अपने विचार रखे और कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए हमें सामुदायिक स्तर पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें आपदा के समय में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए और सामुदायिक स्तर पर आपदा प्रबंधन की योजना बनानी चाहिए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.