लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत पावर एंजिल सशक्तिकरण व नेतृत्व क्षमता विकास को ब्लॉक स्तरीय सुगमकर्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला बीआरसी पर आयोजित की गई। बीईओ आशीष कुमार पाण्डेय, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में संदर्भदाता आशुतोष त्रिपाठी, सरोजनी सिंह ने संचालित किया। मीना मंच का गठन, मीना मंच के उद्देश्य, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन, सामाजिक जुड़ाव, प्रगति के पंख, कॉमिक बुक, अरमान मॉड्यूल पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में नोडल बालिका शिक्षा नीरज त्रिपाठी ने भी सहयोग दिया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.