पिथौरागढ़, दिसम्बर 25 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय दक्षता आधारित कार्यशाला संपन्न हो गई है। गुरुवार इतिहास व राजनीति विज्ञान के प्रवक्ताओं को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित इतिहास व राजनीति विज्ञान विषय के परियोजना कार्यों के प्रारूप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में एनईपी 2020 व 21वीं सदी के कौशलों और दक्षता-आधारित शिक्षा पर बल दिया गया। संस्थान के प्राचार्य भास्करानंद पांडे ने कहा इस कार्यशाला का वास्तविक लाभ तभी है जब शिक्षक इन दक्षताओं को अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों तक पहुंचाए। उन्होंने इसे शिक्षण के वर्तमान परिवेश में अत्यंत आवश्यक पहल बताते हुए शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को कक्षा-कक्ष में लागू करने को प्रेरित किया। यहां रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.