मुरादाबाद, फरवरी 10 -- स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ पखवाड़ा के तहत मंगलवार को गांधीनगर पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि शर्मा ने कहा कि भ्रांतिवश कुष्ठ रोग को पुराने जन्मों का पाप समझा जाता है, लेकिन, यह वास्तविकता नहीं है। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ.भास्कर अग्रवाल ने बताया कि शरीर में समय रहते रोग को पहचानकर वह इसकी वजह से होने वाली विकलांगता से बच सकता है। दर्पण सहगल, सोना रस्तोगी, हेमा गुप्ता का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...