फतेहपुर, नवम्बर 24 -- जहानाबाद। ओवरलोड एवं मण्डी शुल्क चोरी अभियान के तहत कृषि उत्पादन मंडी समिति में तैनात सचिव आशीष कुमार द्वारा लगातार ओवरलोड एवं शुल्क चोरी करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर रविवार को कुछ लोग मण्डी परिसर सचिव कार्यालय पहुंचे और हो हल्ला करना प्रारंभ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि यदि सचिव द्वारा तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...