प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- कुंडा, संवाददाता। गैंगस्टर एक्ट में कुर्क बाग के आम बेचने के मामले में फरार चल रहे सपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव पर घोषित 25 हजार का इनाम अब बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। मामला पिछले साल मानिकपुर थाने में दर्ज किया गया था। मानिकपुर के ही मऊदारा निवासी समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव की गैंगस्टर के मामले में अन्य संपत्तियों के साथ उनका आम का बाग भी कुर्क किया गया था। जानकारी के बाद अधिकारियों ने मानिकपुर थाने में केस दर्ज कराया था। गुलशन के फरार होने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने गुलशन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्र ने इसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.