चित्रकूट, फरवरी 13 -- चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने 50 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों की कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का मूल्यांकन किया। अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सिंचाई एवं जल संसाधन, जलनिगम (नगरीय), पर्यटन, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं विकास सहकारी संघ (कानपुर), यूपी सिडको, राष्ट्रीय निर्माण निगम, वन, आवास विकास, सीएनडीएस, राज्य सेतु निगम लिमिटेड व पीडब्लूडी सहित अन्य कार्यदाई संस्थाओं से कराए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जितने भी निर्माण कार्य चल रहे है, वह कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। तभी कार्य समय से समाप्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.